पिता-पुत्री को जलाने के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

गौरव सिंघल, चिलकाना। गांव दूधगढ़ में आठ दिसंबर की रात्रि में किसी व्यक्ति ने शामा के घर से दरवाजे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। घर में आग लगने से शामा तथा उसकी पुत्री शाहजहां झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पीजीआई पिलखनी में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने शामा के बेटे कादिर की तहरीर पर घर में आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। थाना प्रभारी विनोद कुमार को सूचना मिली थी कि आरोपी गांव दूधगढ़ निवासी राशिद दूधगढ़ से पठेड जाने वाले रास्ते पर खड़ा है। इसके बाद पुलिस टीम ने राशिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से ज्वलनशील पदार्थ रखने वाली खाली बोतल बरामद की है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post