गौरव सिंघल, देवबंद। खेड़ा मुगल क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में आठ किसानों के ट्यूबवेल से लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया है। पीडित किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों को पकडने की मांग की है। चोरों ने बीती रात खेड़ा मुगल निवासी किसान चौधरी रमेश पाल, कपिल कुमार, सुरेश पाल, अशोक कुमार, सुक्का, मुन्नू सिंह माणिक, मास्टर रणवीर और चौधरी साधुराम के ट्यूबवेलों पर सेंधमारी की। किसानों के मुताबिक चोर ट्यूबवेल के कमरों के ताले तोड़कर वहां से स्टार्रर, केबल, कटआऊट समेत अन्य सामान चोरी करके ले गए। जिससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि छह माह के भीतर यह तीसरी बार चोरी हुई है, लेकिन पुलिस आज तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।
आठ किसानों के ट्यूबवेल से लाखों रुपए का सामान चोरी
byHavlesh Kumar Patel
-
0
