गौरव सिंघल, देवबंद। पुलिस ने न्यायालय को गुमराह कर फर्जी जमानत कराने वाले छह वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में फर्जी जमानत करने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में देवबंद थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा, उपनिरीक्षक रणवीर सिंह, मलखान सिंह, गोविंद शरण व प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फर्जी जमानत कराने वाले आरोपियों गोविन्द पुत्र सूरजभान, सतीश पुत्र सूरजभान, कपिल पुत्र टोनी निवासीगण ठोकरपुर थाना देवबंद, राकेश पुत्र छतरू निवासी मानकी थाना देवबंद, ओमप्रकाश पुत्र नोती सिंह निवासी तल्हेड़ी खुर्द थाना देवबन्द व अययूब पुत्र महबूब निवासी मौहल्ला अब्दुलहक थाना देवबन्द को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया है।
