गौरव सिंघल, रामपुर मनिहारान। जनपद के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में दिल्ली- यमुनोत्री हाईवे पर गांव नंदपुर के पास सड़क पर खड़ी पुलिस की गाड़ी में बाइक सवार संजय निवासी जगहेता गुर्जर थाना नकुड ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया। सीएचसी पर गंभीर हालत होने के चलते घायल को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल विद्युत कर्मचारी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।