मण्डल स्तरीय जूनियर हाॅकी बालक चयन आयोजित

गौरव सिंघल, सहारनपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर हाॅकी बालक प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 31 दिसम्बर तक विजयंत खण्ड स्टेडियम लखनऊ में किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभाग कराने हेतु आज मण्डल स्तरीय हाॅकी चयन राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी की देख-रेख में सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला हाॅकी संघ डा0 करन सिंह सैनीहाॅकी प्रशिक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, सचिव जिला हाॅकी संघ राहुल टाॅक एवं उप सचिव मेनका टाॅक आदि उपस्थित रहे। 

क्रीडाधिकारी ने बताया कि मण्डल स्तरीय हाॅकी ट्रायल में समन्वय जूनियर बालक हाॅकी मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी अभय प्रताप, रोहित वाल्मिकी, रूद्र शर्मा, विनय, अनंत, युगांत यादव, फराज खान, प्रेम कंडेरे, अभिनव शर्मा, अंश, अंकुर सिंह नेगी, सोहित कुमार, युवराज सचान, अथर्व भारद्वाज, वंशु, उवैश, अक्षय सिंह, हिमांशु, अवि पाल, हार्दिक शर्मा का चयन किया गया। क्रीडाधिकारी ने बताया कि 31 दिसम्बर को आयोजित होने वाला सब जूनियर बालिका हाॅकी जिला व मण्डल स्तरीय चयन किसी कारणवश स्थगित कर दिया गया है, जो अब दिनांक 03 जनवरी 2026 को होगा। उन्होंने बताया कि शेष स्थिति यथावत रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post