मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने की की प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा, बूथ लेविल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मानित किये जाने के निर्देश

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में जनपद में प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार में आयोजित की गई। समीक्षा बैठक जनपद की समस्त छः विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में वर्तमान में मतदाताओं की संख्या 21,12,586 है, जिसमें से 17,67,307 मतदाताओं के गणना फार्म डिजिटाईज्ड किये गये हैं, जिसमें 5,724 मतदाता मृतक एवं 27,532 मतदाता डुप्लीकेट पाये गये। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकरियों को निर्देश दिये गये कि ईएफ डिजिटाईज्ड नोट वैरिफाइड बाय बीएलओ को समाप्त किया जाये, मैपिंग की स्थिति में सुधार किया जाये। उन्होंने कहा कि फार्म-6 भरवाये जाने में प्रगति लायी जाये, एक परिवार के सदस्य एक ही मतदेय स्थल पर पंजीकृत किये जायें। उन्होंने कहा कि बूथ के भीतर सेक्शन बडे ही सतर्कता एवं सावधानी के साथ बनाया जाये, बीएलओ एवं बीएलए की बैठक का कार्यवृत्त एवं अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक तथा डुप्लीकेट मतदाताओं की अद्यतन सूची को अपलोड कराया जाये। बीएलओ एवं बीएलए के साथ बैठक का कार्यवृत्त अपलोड किया जाये। उन्होंने कहा कि कार्यवृत्त पर बीएलओ के हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से कराये जायें, जन्म एवं मृत्यु के अभिलेखों से भी मृतक एवं मैपिंग के कार्य की जांच कर ली जाये।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों पर नियुक्त किये गये बूथ लेविल अधिकारियों के साथ संवाद भी किया तथा कौन सा फार्म भरे जाने, एएसडीडी के सम्बंध में, एएसडीडी डिस्क्रिपेन्सी, एएसडीडी मैपिंग व फार्म-6 के सम्बंध में प्रश्न पूछे गये। इस अवसर पर बीएलओ राखी  रमेशचन्द पंवार, नीरज कुमार, मुन्तजिर, रेखा नेहरा, सचिन, रजनी, सोमेन्द्र बालियान, भूपेन्द्र कुमार, सुभाषचन्द, संजीव मलिक द्वारा दिये गये उत्तरों से मुख्य निर्वाचन अधिकारी संतुष्ट नजर आये। उन्होंने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उक्त बूथ लेविल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मानित किये जाने के भी निर्देश दिये।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा बूथ पर निरीक्षण के दौरान राजनैतिक दलों के बीएलए एवं सभासदों से वार्ता भी की। उन्होंने सुपरवाईजर मनोज कुमार द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य हेतु विशेष सराहना की गयी। इस अवसर पर मण्डलायुक्त रूपेश कुमार, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा सहित मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बुढ़ाना, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post