कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने आर्किटैक्टस कार्यालय का उद्घाटन किया

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। शहर के वसुन्धरा सिटी कॉमर्शियल कॉम्पलैक्स में आर्किटेक्ट अश्वनी कल्याणी की फर्म कला ग्राम आर्किटैक्टस के नए ऑफिस का उदघाटन प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने फीता काटकर किया। अश्वनी कल्याणी को उनके नए प्रतिष्ठान की शुभकामनाए दी। उनके साथ श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डा.एस.सी.कुलश्रेष्ठ, भाजपा क्षेत्रिय मंत्री डा.पुरूषोत्तम गौतम, कॉग्रेस जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया, आसपा के प्रदेश संगठन मंत्री कमल गौतम, बीएसपी से ब्रिजेश लोहडडा, सावन कुमार एड., आरजेडी से विरेन्द्र प्रधान, संजीव लाम्बा, बंटी गाबा, राजेश कुमार, श्रीराम कॉलेज के डायरेक्टर डा.एसएन चौहान, पुष्पेन्द्र कल्याणी, एक्जीटिव इंजीनियर.दीपक कुमार, सुरजीत कुमार कल्याणी, इंजीनियर.सचिन कुमार, विजय कैमरिक, रजनीश कुमार, दीपंचद, मनोज कुमार, सूरजमल पूर्व स्टैनो आदि मौजूद रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post