हर घर यज्ञ योजना के तहत में ग्राम सुहाग सीसीनी के 61 घरों में एक साथ वैदिक यज्ञ आयोजित

गौरव सिंघल, देवबंद। जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा तहसील देवबंद एवं आर्य समाज सुहागनी के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम सुहाग सीसीनी में घर-घर यज्ञ, हर घर यज्ञ में आज  61 घरों में एक साथ वैदिक यज्ञ हुए। मुख्य यज्ञ एवं कार्यक्रम चौ. ओम कुमार गुल्लू के निवास पर हुआ। यज्ञ के पुरोहित अमरेश आर्य रहे। यजमान सौरभ सपत्नी रहे। मंच संचालन चौ. विपिन आर्य ने किया। आज का विषय क्रांतिकारियों की प्रेरणा आर्य समाज रहा। 

अमरेश आर्य ने भजनों के द्वारा प्रकाश डाला और कहा कि आर्य समाज ने लाला लाजपतराय,भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, मदनलाल ढींगरा आदि अनेकों क्रांति वीरों को प्रेरणा दी। जिसने सामाजिक सुधारों,राष्ट्रीय चेतना और स्वराज के विचारों को बढ़ावा देकर स्वतंत्रता आंदोलन को मजबूत किया और इसके सिद्धांतों ने युवाओं को देश के लिए बलिदान करके पाखंड एवं अंधविश्वास से लड़ने की प्रेरणा दी। प्रभात आर्य ने यज्ञ की महिमा एवं परमेश्वर प्राप्ति पर प्रकाश डालते हुए क्रांतिकारी वीर तैयार करने पर बल दिया।समस्त गांव में शोभा यात्रा निकाल कर जागृति का वातावरण एवं शुद्धि का संदेश दिया गया। तदोपरांत गांव के 10 जरूरतमंद एवं नि:सहाय लोगों को कंबल देकर धर्म कार्य किया गया। इसी कड़ी में सभा के 65 पुरोहित को गरम लोई देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर जिला प्रधान महिपाल आर्य, तहसील प्रधान मुकेश आर्य, मंत्री डॉ. सुरेंद्र आर्य,अमरीश आर्य, अजब सिंह आर्य,शिवराज आर्य,यशपाल आर्य, ईश्वर आर्य,सतीश आर्य,देव पाल आर्य,देवीदयाल आर्य, मीडिया प्रभारी पंकज आर्य, नरेशना आर्या, प्रतिमा आर्या, संतोष आर्या,रोहित आर्य,यशपाल आर्य, जनकवीर आर्य, राजवीर आर्य, विजयपाल आर्य, जोगेंद्र प्रधान, विनोद आर्य, संगीता आर्या, सोनिया आर्या, सुनीता आर्या, रहती आर्या, रचना, नीतू आर्या, डॉ महावीर आदि पुरोहित एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post