साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 13.84 लाख

गौरव सिंघल, सहारनपुर। साइबर ठगों ने एक युवक के खाते से 13.84 लाख रुपए उड़ा लिए। जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद की कोतवाली मंडी क्षेत्र के पीर वाली गली निवासी शमशाद के खाते से साइबर ठगों ने 13.83 लाख रुपए उड़ा लिए। पीडित शमशाद ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका खाता उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में है। उनके मोबाइल पर कोसी एप का लिंक आया था। इस लिंक को खोलने के बाद उनके खाते से  13.83 लाख रुपए गायब हो गए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने तुरंत आनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत के साथ बैंक स्टेटमेंट की प्रति भी लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post