शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में कैंपस प्लेसमेंट के लिए आई कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड ने श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के एमबीए, बीसीए, बीबीए एवं बीकॉम आदि पाठ्यक्रमों के 27 छात्र-छात्राओं का कैम्पस प्लेसमेंट के माध्यम से चयन किया। नितीश शर्मा जनरल मैनेजर-सेल्स एवं पायल धीमान एचआर का श्रीराम ग्रुप ऑफ कोलेजेज के निदेशक डॉ0 एसएन चौहान तथा ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के चीफ कोर्डिनेटर आशीष चौहान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के चीफ कोर्डिनेटर ने बताया कि कम्पनी ने छात्रों के चयन हेतु दो चरणों की प्रक्रिया अपनाई, जिसमें प्रथम चरण में टैक्निकल साक्षात्कार और दूसरे चरण में एचआर साक्षात्कार का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 84 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, इनमें से 42 छात्र दूसरे चरण साक्षात्कार में सम्मिलित हुए। कम्पनी ने अन्तिम रूप से 27 विद्यार्थियांे का चयन किया। उन्होंने कहा कि चयनित हुऐ छात्रों में बीबीए से प्राची प्रजापति, गुड्डन शर्मा, अक्षय मौर्य, रोहित कुमार तथा बीकॉम से छवि, सुमन, अमन कुमार रहे।
श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संस्थापक चेयरमेन डॉ0 एससी कुलश्रेष्ठ ने कैंपस प्लेसमेंट हेतु आई कंपनी, चयनित छात्र-छात्राओं और संस्थान के शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्लेसमैन्ट सैल के निरन्तर एवं सराहनीय प्रयासों के कारण संस्थान के अनेक छात्र-छात्राओं का कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि संस्थान का प्लेसमेंट सेल बहुत अधिक लगन, अथक प्रयास एवं कठिन परिश्रम से अपने कार्याें का संचालन कर रहा है, जो इस बात का उदाहरण है कि कि सभी संकाय के विद्यार्थी सभी प्रकार से प्रतिभा सम्पन्न हैं तथा निश्चित ही वे आगे चलकर अपने संस्थान, जनपद एवम् राष्ट्र का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर उज्ज्वल करेंगे।
संस्थान के निदेशक डॉ0 एसएन चौहान ने बताया कि श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में इस वर्ष कई कम्पनियों ने छात्र-छात्राओं का वृहद स्तर पर चयन किया तथा निकट भविष्य में लगभग 10-15 कम्पनियां संस्थान में प्लेसमेंट कराने हेतु प्रतीक्षारत हैं। उन्होंने कहा कि श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज निरन्तर प्रगति के पथ पर है और क्षेत्र ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है, जिसका श्रेय संस्थान के संस्थापक चेयरमैन डॉ0 एससी कुलश्रेष्ठ को जाता है। श्री राम कॉलेज के निदेशक डॉ0 अशोक कुमार ने कम्पनी प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न भेंट किये। संस्था के चीफ टैªनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट कॉर्डिनेटर प्रो0 आशीष चौहान ने कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। प्लेसमेंट ड्राइव का संचालन इं0 नितिशा त्यागी ने किया। कार्यक्रम में सागर शुक्ला, पूजा सिंघल आदि प्रवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।


