शीतलहरी एवं ठंड के चलते जनपद के सभी बोर्ड के कक्षा 12 तक के स्कूलों में 1 जनवरी तक अवकाश घोषित

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनपद में शीतलहरी एवं बढ़ती ठंड को लेकर  सहारनपुर जनपद के 12 वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में एक जनवरी तक के दिए अवकाश घोषित कर दिया है। इस दौरान ICSE,CBSE व UP बोर्ड के सभी 12 वीं तक के  स्कूल बंद रहेंगे।जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि शीत लहर को लेकर सभी अधिकारी जनपद में भ्रमणशील रहे तथा कंबल और अलाव की व्यवस्था का निरन्तर निरीक्षण करे। उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हो तथा साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए और कोई भी व्यक्ति खुले में न सोये।

Post a Comment

Previous Post Next Post