फर्जी बैनामा कर 15 लाख रुपये हड़पने वाली महिला गिरफ्तार

गौरव सिंघल, देवबंद। किसी अन्य व्यक्ति के प्लाट को अपना दर्शाकर फर्जी बैनामा करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मोहल्ला पठानपुरा निवासी आसमा को गिरफ्तार किया है। उस पर धोखाधड़ी कर 15 लाख रुपये हड़पने का भी आरोप है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 नवंबर को सांपला गांव निवासी मनीष सेठ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि पठानपुरा निवासी आसमा ने धोखाधड़ी करते हुए किसी अन्य व्यक्ति के प्लाट को अपना दर्शाया और 15 लाख रुपये लेकर उसका फर्जी बैनामा कर दिया। मनीष का आरोप है कि जब जानकारी होने पर महिला से इस संबंध में पूछा और रकम वापस मांगी तो गाली-गलौज करते हुए उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आसमा को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post