साइबर ठगों ने मोहीन के खाते से 1.27 लाख की नगदी उडाई

गौरव सिंघल, सहारनपुर। साइबर ठगों ने नकुड़ निवासी मोहीन राव के खाते से 1.27 लाख रुपये की नगदी उडा ली। नकुड़ के मुहल्ला बंजारान निवासी मोहीन राव ने तहरीर देकर बताया कि सुबह करीब नौ बजे उसके मोबाइल फोन पर बैंक खाते से एक लाख 27 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। खाते से रुपये कटने के बाद उसने अपनी बैंक शाखा में पहुंचकर इस संबंध में जानकारी ली। वहां बैंक कर्मचारी ने बताया कि उसके खाते से फर्जीवाड़ा कर रकम निकाली गई है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर साइबर हेल्प डेस्क की टीम जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post