दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत आनलाइन आवेदन 02 जनवरी तक

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्ति सरन श्रीवास्तव ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समस्त वर्गों के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल खोले जाने हेतु छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति भुगतान हेतु प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त जनपद के समस्त अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से सम्बन्धित शैक्षिक संस्थानों एवं उनमे अध्ययनरत् पिछड़ी जाति (अल्पसंख्यक वर्ग को छोडकर) के उच्च शिक्षण संस्थानों के मास्टर डाटा लॉक करने एवं छात्र-छात्राओं के लिए आनलाइन आवेदन हेतु संशोधित समय सारिणी निर्गत की गयी है। 

उन्होंने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 11-12 को छोडकर) उच्च शिक्षण संस्थानो हेतु प्रोफाइल लॉक करने की अंतिम तिथि 23 दिसम्बर 2025 से 02 जनवरी 2026 तक है। उन्होंने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12 को छोडकर) योजनान्तर्गत छात्रो द्वारा आनलाइन आवेदन किये जाने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2025 से 14 जनवरी 2026 तक है। उन्होंने कहा कि अतः अर्ह छात्र-छात्रा उपरोक्त समय सारिणी के अनुसार https://scholarship.up.gov.in पर आनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन किये जा सकते है। उन्होंने बताया कि अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार किये जाने की कोई व्यवस्था नही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post