बराक हिंदी साहित्य समिति मना रही हिंदी सप्ताह

मदन सुमित्रा सिंघल, शिलचर। बराक हिंदी साहित्य समिति द्वारा मनाई जा रही सप्ताह व्यापी हिंदी दिवस समारोह के पहले चरण का कार्यक्रम, विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ, आज संपन्न हुआ। मुख्य कार्यक्रम आगामी 14 सितंबर 2025, दिन रविवार को होना सुनिश्चित है। अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी, महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी, हिंदी दिवस समारोह के संयोजक युगल किशोर त्रिपाठी के नेतृत्व में हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों के लिए होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। अनेक विद्यालयों से आए बड़ी संख्या में छात्र - छात्राओं ने विविध प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ हिस्सा लिया। महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी ने संस्था के आजीवन सदस्य डॉ. अमित कलवार, उपाध्यक्ष अरुण कुमार महतो, दुर्गेश कुर्मी, कोषाध्यक्ष सांवरमल काबरा, सुनील कुमार सिंह, धर्मेंद्र राय, अमरनाथ सिंह,श्रीमती रूपतारा दीक्षित, श्रीमती पुष्पा गोस्वामी भारती, बाबुल नारायण कानू को मंच पर आसीन कराया। सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इसके पूर्व मां सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित किया गया। अंजनी दीक्षित ने सरस्वती वंदना का पाठ किया। विविध प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली सुनील कुमार सिंह, श्रीमती रूपतारा दीक्षित,श्रीमती पुष्पा गोस्वामी भारती, , राजकुमारी मिश्र, सोहन लाल सोनार और पियाली नाथ को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विविध प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। मंच पर आसीन अतिथियों ने छात्र - छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए प्रेरक वक्तव्य रखा। बिंदु सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। जबकि कार्यालय सचिव प्रमोद जायसवाल, श्रीमती किरण त्रिपाठी, श्रीमती सबिता जायसवाल, श्रीमती कमला थापा सोनार, सुपर्णा तिवारी ने प्रतियोगिता सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं में कविता आवृत्ति, वाद - विवाद, चित्रांकन, प्रश्नोत्तरी और म्यूजिकल चेयर समेत बच्चों के लिए कई क्रीड़ा का आयोजन शामिल था। 

इस अवसर पर अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी, उपाध्यक्ष क्रमशः कन्हैयालाल सिंगोदिया, अरुण कुमार महतो, दुर्गेश कुर्मी, महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी, कोषाध्यक्ष सांवरमल काबरा, हिंदी दिवस समारोह के संयोजक तथा संयुक्त सचिव युगल किशोर त्रिपाठी, सह - सचिव बिंदु सिंह, संगठन सचिव राजन कुंवर, खेल एवं क्रीड़ा सचिव कमला थापा सोनार, कार्यालय सचिव प्रमोद जायसवाल, प्रचार सचिव योगेश दुबे सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं समिति के सदस्य बाबुल नारायण कानू, अमरनाथ सिंह, सुनील सिंह, अपर्णा तिवारी, रामस्वार्थ सिंह, अनंतलाल कुर्मी, गोपाल कोइरी, मनोज कुमार साह सहित कौशल सिंह, आनंद दुबे, सुपर्णा तिवारी, सीमा गोस्वामी, श्रीमती सरोज मिश्रा, पूनम मिश्रा आदि की उपस्थिति रही। समिति के अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी और हिंदी दिवस समारोह के संयोजक युगल किशोर त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष कई विशेष कार्यक्रमों को समाहित करते हुए हिंदी दिवस भव्य रूप से मना रहे है। हिंदी सप्ताह के रूप में मना रहे। आज विविध प्रतियोगिताएं की गई। छात्रों की भागीदारी उत्साहजनक रहा। इस बार अभिभावकों के लिए भी म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विजेताओं को आगामी 14 सितंबर, रविवार को होने मुख्य हिंदी दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण, कवि सम्मेलन, मुलुक चलो आंदोलन पर डॉ. सुजीत तिवारी द्वारा लिखी गई पुस्तक का लोकार्पण, हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु पर डॉ. संतोष चतुर्वेदी द्वारा रचित समीक्षा ग्रंथ का विमोचन, सम्मान समारोह, हिंदी दिवस पर चर्चा, और रंगारंग सांस्कृतिक समारोह आयोजित होना सुनिश्चित है। इस मौके पर मंत्री, सांसद, विधायक और हिंदी सेवियों के उपस्थित रहने की बात कही गई है। बराक हिंदी साहित्य समिति ने सभी हिंदी प्रेमियों से उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनुरोध किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post