राष्ट्रीय लोकदल 28 सितंबर से देश भर में निकालेगा एकता यात्रा

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी की आज यहां में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के आयोजन में पार्टी की आगामी रणनीति और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। त्रिलोक त्यागी ने पत्रकारों को बताया कि रालोद की एकता यात्रा 28 सितंबर को भगत सिंह जयंती पर पंजाब से शुभारंभ होकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना, पंजाब, उड़ीसा में से होकर 31 अक्टूबर पटेल जयंती पर समाप्त होगी।

उन्होंने कहा कि रालोद के सदस्यता अभियान के तहत घर-घर पहुँचकर किसान मसीहा स्व. चै. चरण सिंह व स्व. चै. अजित सिंह की विचारधारा जन-जन तक पहुँचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह चैधरी की योजनाओं का प्रचार कर नए साथियों को रालोद परिवार से जोड़ा जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया और कहा कि हर बूथ, हर गांव और हर कस्बे तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाना होगा।

त्रिलोक त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल संगठन विस्तार कर कई प्रदेशों में किया गया है। उन्होंने कहा कि दिसम्बर देश के अधिकांश राज्यों इस कड़ी में जुड़ जाएंगे। इस मौके पर रालोद के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चैधरी, जगदीश आर्य, क्षेत्रीय महासचिव धर्मेन्द्र तोमर, नगर अध्यक्ष नौशाद मोनी, अजय जनमेजय, भूपेन्द्र सिंह चैधरी, देवेन्द्र अहलावत, मिंटू सैनी, उमादत्त शर्मा, पंकज राठी, दीपक नागर, पुष्पेन्द्र चैधरी अमित चैधरी, फुरकान व अन्य बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इससे पूर्व रालोद के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सगंठन त्रिलोक त्यागी के आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post