आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया

शि.वा.ब्यूरो, आगरा। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा विजय नगर क्लब में गुरु पूर्णिमा पर्व उत्साह, श्रद्धा तथा आदर के साथ मनाया गया। भक्तजनों द्वारा गुरुदेव की वाणी में सुदर्शन क्रिया का अभ्यास किया गया। इस दौरान ममता रल्ली द्वारा योग तथा सीमा मिड्डा द्वारा सुदर्शन क्रिया कराई गई। इस अवसर पर संस्था के समस्त प्रशिक्षकों द्वारा गुरु पूजा की गई।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सांयकाल राजा बलवंत सिंह काॅलेज सभागार में सत्संग का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से हुआ। इस दौरान ममता रल्ली द्वारा गुरु पूजा के बाद बैंगलोर से पधारे गायक शुक्ल ने अपने भजनों द्वारा श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यूपी वेस्ट के एपेक्स सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता द्वारा प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण का आयोजन आएँ एक पेड़ लगाएँ, दो पेड़ घर ले जाएँ की थीम पर किया गया। 

भजन संध्या में रानी बसलास, डॉ. रश्मि मिश्रा, ममता रल्ली, रुचिरा ढल्ल, सीमा मिड्डा, कंचन आहूजा, किरन सिंह, सुचिता खन्ना, बबिता सिंह, रश्मि अग्रवाल व अन्य गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से मौजूद रहे। भजन संध्या का संचालन नीता सरिन ने किया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post