बराक हिंदी साहित्य समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

मदन सुमित्रा सिंघल, शिलचर। बराक हिंदी साहित्य समिति की नई कार्यकारिणी का शपथ समारोह के साथ बैठक संपन्न हुआ, श्रीभूमि और हैलाकांदी में बनेगी जिला समिति। बराक ( असम ) हिंदी साहित्य समिति की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक एवं शपथ समारोह संपन्न हुआ। हिंदी भवन में आयोजित बैठक की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ से हुआ। सर्वप्रथम निवर्तमान अध्यक्ष श्री परमेश्वर लाल काबरा की अनुपस्थिति में निवर्तमान उपाध्यक्ष बाबुल नारायण कानू की अध्यक्षता में समिति के मार्गदर्शक अवनी लाल कुर्मी ने नवनियुक्त अध्यक्ष श्री उदय शंकर गोस्वामी को शपथ दिलाई। इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी की अध्यक्षता में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। 

पूर्व समिति ने संगठन के बहीखाता और लेखा जोखा और अन्य सभी दस्तावेज नई समिति को सौंपे। समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री गोस्वामी ने उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सिंगोदिया सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में दीपक प्रज्वलित किए। दीप मंत्रोच्चार किरण त्रिपाठी, कमला सोनार, सबिता जायसवाल और अपर्णा तिवारी ने किया। संयुक्त सचिव युगल किशोर त्रिपाठी और कार्यालय सचिव प्रमोद जायसवाल व किशन लाल राठी ने मंचासीन पदाधिकारियों का उत्तरीय प्रदान कर सम्मान किया। महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी ने गत कार्यकारिणी बैठक और साधारण सभा में लिए गए निर्णयों का पाठ किया। अध्यक्ष श्री गोस्वामी ने बराक घाटी की दो प्रमुख जिलों, श्रीभूमि और हैलाकांदी, में जिला समिति गठन की बात कही। दोनों जिलों में सुचारू रूप से समिति बन सके उसके लिए संगठन सचिव राजेन कुंवर को जिम्मा दिया गया। वहीं कार्यकारिणी समिति में कुछ नए लोगों के शामिल करने पर भी कई नामों का सुझाव आया,जिसका निर्णय अध्यक्ष पर छोड़ दिया गया है। संस्था के पंजीयन के नवीनीकरण लेकर भी चर्चा हुई। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेधावी छात्रों का सम्मान किया जाएगा। 

इस सम्मान समारोह में उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सिंगोदिया को संयोजक बनाया गया है। अमर नाथ सिंह, राजेन कुंवर, बिंदु सिंह, युगल किशोर त्रिपाठी, दुर्गेश कुर्मी, बाबुल नारायण कानू, बंसीलाल भाटी, किरण त्रिपाठी सह - संयोजक होंगे। बैठक में अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी, महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी कोषाध्यक्ष सांवरमल काबरा सहित समिति के अन्य पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य कन्हैयालाल सिंगोदिया, दुर्गेश कुर्मी, युगल किशोर त्रिपाठी, प्रमोद जायसवाल, राजेन कुंवर, योगेश दुबे, किशन लाल राठी, गिरिजाशंकर अग्रवाल, बाबुल नारायण कानू, अनंतलाल कुर्मी, अजय यादव, ललित जैन, तारकेश्वर सिंह, रामस्वार्थ सिंह, सुबचन ग्वाला, राजाराम कोइरी, किरण त्रिपाठी, सबिता जायसवाल, कमला सोनार, मनोज कुमार साह, अपर्णा तिवारी, कौशल कुमार सिंह की उपस्थिति रही।

आशा की जा रही है कि 12 साल बाद समाज के पत्रकार साहित्यकार समाजसेवी कलाकार श्रमिक एवं अन्य लोग जो समिति से दूर चले गए उनके साथ संपर्क करके पुनः समिति को मजबूत बनाया जायेगा। नव मनोनीत अध्यक्ष उदय शंकर विशिष्ट समाजसेवी वरिष्ठ राजनेता पहले भी 12 साल अध्यक्ष रह चूके है ऐसे मे अपने अनुभव के आधार पर समिति को पुनः मजबूत करने का प्रयास करेंगे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post