शि.वा.ब्यूरो, खतौली। विद्योत्तमा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी सुलक्षणा आर्य ने छात्राओं को माई भारत पोर्टल के विषय में महत्वपूर्ण जानकार दी । इसके पश्चात स्वयं सेविकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत को गाकर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया।
इस अवसर पर द्वितीय यूनिट की कार्यक्रम अधिकारी व महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर कविता वर्मा ने छात्राओं को बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक छात्राओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होेंने कहा कि अनुशासन को ध्यान में रखकर प्रत्येक छात्राओं को इसमें प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होेंने कहा कि इसमें सेवा का निस्वार्थ भाव रखकर कार्य संपन्न किया जाता है, इसलिए इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
इस दौरान स्वयं सेविकाओं ने कैंप के आसपास सफाई की। कार्यक्रम में प्रियांशी, प्रिया, नूतन, साक्षी, तानिया, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर कविता वर्मा, प्रवक्ता रश्मि गौतम, रीना चैधरी, शिवानी, प्रियंका वर्मा, विमला शर्मा, शकुंतला व सुनीता आदि का विशेष सहयोग रहा।
