एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज में फ्रेशर्स फ्यूजन समारोह आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंडवोकेशनल स्टडीज में डिप्लोमा प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए फ्रेशर्स पार्टी फ्रेशर्स फ्यूजन का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नए छात्रों का स्वागत करना और उन्हें कॉलेज परिवार का हिस्सा बनाना था। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। सीनियर छात्रों ने अपने जूनियर्स के लिए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शानदार श्रृंखला पेश की, जिसमें नृत्य, गायन, कवितापाठ और म्यूजिकल परफॉर्मेंस शामिल थीं।

फ्रेशर्स पार्टी का मुख्य आकर्षण मिस्टर एंड मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। जूरी के निर्णय के बाद डी0फार्मा के दीपक को मिस्टर फ्रेशर और शताक्षी को मिस फ्रेशर का खिताब दिया गया। मिस्टर टेलेन्ट का खिताब मौ0 ईनाम और मिस शालू को मिला। मिस्टर हैंडसम हर्ष कुमार और मिस गौरजेस मुस्कान रही।

कॉलेज निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने नये छात्र-छात्राओं से कहा कि यह यात्रा उनके भविष्य निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षक और वरिष्ठ छात्र भी उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में डाॅ. वैशाली, डाॅ. निशा सिंह, डाॅ. मंयक चितरांश, मीनू देवी, रितू कौशिक, रवि कुमार, आसिफ खान, दीपिका, संजीव रतन तिवारी, अनुराग कुमार, कुलदीप सैनी, मौ0 सलमान, मौ0 जुबैर, नसीम अहमद, मुबास्सिर, अंशु पंवार, निदा बेबी, सुबोध कुमार, विनय कुमार, सना जैदी, सोनू कुमार, राहुल कुमार, अक्षय वर्मा, एलिश, अमन, स्मृति माथुर, आस्था, उत्सव गर्ग आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post