गौरव सिंघल, देवबंद। शाशवत फाउंडेशन की ओर से नीरज सिंघल को सामाजिक- धार्मिक क्षेत्र में योगदान करने के लिए उनका अभिनंदन कर सम्मानित किया गया। शाशवत फाउंडेशन के फाउंडर अमित कुमार तायल ने बताया कि हमारा उद्देश्य क्षेत्र के ऐसे लोगों को सम्मानित करने का है जो लोग अच्छी सोच, निस्वार्थ भाव से सेवा में समर्पित है और उसके बाद वो कही छुप जाते हैं। सम्मान समारोह में हिमांशु होरा, नितिन मित्तल, राहुल अग्रवाल, लक्की वर्मा, विक्रांत सिंघल आदि मौजूद रहे।
शाशवत फाउंडेशन ने नीरज सिंघल को सम्मानित किया
byHavlesh Kumar Patel
-
0
