एसडी काॅलेज ऑफ काॅमर्स में Fresher Party 2022-23 आयोजित, लवि मिस्टर फ्रेशर व सुहाना मिस फ्रेशर घोषित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एसडी काॅलेज फ काॅमर्स में बीए के नवागंतुक छात्र-छात्राओं के लिए Fresher Party 2022-23 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्राचार्य डा0 सचिन गोयल, मानविकी संकाय की विभागाध्यक्ष एकता मित्तल, डा0 रवि अग्रवाल, नीतु गुप्ताए डा0 सौरभ जैन, मानसी अरोरा आदि ने संयुक्त रूप से ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सोलो व ग्रुप डांस, भांगडा, क्लासिक डांस आदि विभिन्न मनोंरजन प्रस्तुतियां दी गयी। फरवा हैदर व फरीदा ने सरस्वती वन्दना, शिवानी, रितिका, सुहाना, गरिमा व उज्जवल ने ग्रुप डांस, ईशा, गोल्डी, तान्या, अवनि, अंजली सोलो डांस व भांगडा आदि अनेक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में डा0 मोनिका रूहेला, मानसी अरोरा व नीतू गुप्ता निर्णायक रहे। निर्णायक मंडल के अनुसार लवि कुमार मिस्टर फ्रेशर तथा सुहाना को मिस फ्रेशर व प्रशान्त चौधरी को मिस्टर चार्मिंग व फरवा हैदर काजमी कोे मिस चार्मिग घोषित कया गया।

समापन अवसर पर प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने बताया की इस तरह के आयोजन से सभी छात्र-छात्राओं में समाजिक भावना तथा सामांजस्य से काम करने की प्रवृति का विकास होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच के माध्यमों से उन्हें अपनी प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर मिलता है।  कार्यक्रम का संचालन शिवानी, तान्या व रितिक ने संयुक्त रूप  से किया। 

इस अवसर पर सपना चैहान, विनीत कुमार, सोहन लाल, नीरज कुमार, सोनम, गरिमा कंसल, सोनिया, अकांक्षा, कमर रजा, अंकित धामा, आशिष पाल, कृष्ण कुमार, संकेत जैन, शुभम, दीपक कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।


Post a Comment

Previous Post Next Post