निकाय चुनाव के मद्देनजर नगर के मुख्य चौक चौराहों पर फ्लैग मार्च किया

गौरव सिंघल, देवबंद। आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर आला अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य चौक- चौराहों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान ने पुलिस अधिकारियों ने शरारती तत्वों को कड़ी चेतावनी दी। सीओ रामकरण सिंह के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी हृदय नारायण सिंह ने पुलिस जवानों के साथ नगर के एमबीडी चौक, मेन बाजार, मजनू वाला रोड, रेलवे रोड, सुभाष चौक और रेलवे स्टेशन आदि पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने बाइक सवार युवकों से पूछताछ की और आवारा घूम रहे युवकों को सख्त चेतावनी दी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post