जनपद में एनपीएस कार्यशाला आयोजित, प्रशिक्षक ने जिज्ञासाओं को दूर किया

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिहं के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के सुचारू क्रियान्वयन हेतु केन्द्रीय अभिलेखपाल अभिकरण सीआरए द्वारा प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत एकीकृत कोविड कन्ट्रोल कक्ष कलैक्ट्रेट में कार्यशाला आयोजित की गयी। इसके तहत नई पेंशन योजना के संबंध में जनपद के आहरण वितरण अधिकारियों को एन.एस.डी.एल. मुम्बई के प्रशिक्षक  राकेश चौहान ने ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर उपलब्ध एनपीएस पाठशाला से समस्याओं का निदान किया जा सकता है। 

उन्होंने समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को ऑनलाइन वेबसाइट के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि इससे कार्मिकों की समस्याओं का निस्तारण किया जा सकता है तथा प्रतिदिन एन.पी.एस. की धनराशि को भी चैक किया जा सकता है एवं अधिवर्षता आयु के उपरान्त प्राप्त होने वाले पेंशन की भी जानकारी ली जा सकती है। मुख्य कोषाधिकारी अशोक राव गौतम ने उक्त जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अपने अधीनस्थों से अवगत कराने का अनुरोध किया ताकि वह किसी लाभ से वंचित न हो सकें। 

जिला प्रशासन के आहरण वितरण अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट अनिरूद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि एन0पी0एस0 की प्रासंगिकता में आज की कार्यशाला मील का पत्थर साबित होगी। इसके साथ-साथ भविष्य में भी जनपद में इसी प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित करने के लिए मुख्य कोषाधिकारी को कहा। इस अवसर पर समस्त विभागों के आहरण वितरण अधिकारियों सहित संबंधित पटल के कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post