नदियों में प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

गौरव सिंघल, सहारनपुर जिले में हिंडन और उसकी सहायक नदियों को प्रदूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त डा. लोकेश एम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और दूसरे संबंधित अधिकारियों से कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जीवनदायी नदियों को प्रदूषण मुक्त किए जाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। पेपर मिलडिस्टलरी, चीनी मिल और दूसरी औद्योगिक इकाइयों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण पर नियंत्रण लगाया जाए। जल प्रदूषण के साथ-साथ वायु प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी डा. लोकेश एम द्वारा दिए गए। 

उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में पानी को साफ करने के लिए ईटीपी संयंत्र लगाए जाएं और कमरों से निगरानी की जाए। इसके लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया जाए। मंडलायुक्त डा. लोकेश एम ने बैठक में मौजूद सीडीओ विजय कुमार से कहा कि वह एक पखवाड़े के भीतर प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों की टीम बनाकर जांच कराकर उन्हें सूचित करें। इस टीम में मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी भी शामिल रखे। पांवधोई नदी से ठोस अवशेष पर की जा रही कार्रवाई से अवगत करने के निर्देश नगरायुक्त गजल भारद्वाज को दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post