लैंगिक आधारित हिंसा के विरुद्ध जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। मदरसा महादुल बनात अल इस्लामी में राष्ट्रीय जेंडर अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं लड़कियों के विरुद्ध हिंसा को समाप्त करने एवं महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एव स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह के निर्देशन मे जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तोगी द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  

कार्यक्रम अतिथि बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमारनवाब अजमत अलीखान गर्ल्स इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्य सफिया बेगमयूनिसेफ की जिला समन्वयक तरन्नुम द्वारा लैंगिक असमानता, सामाजिक कुरीतियों, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न, साइबर अपराध, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर व अतिसंवेदनशील मुद्दो पर मदरसा की छात्राओं से विस्तृत चर्चा की गई उक्त विषयों पर एक प्रश्नोत्तरी आयोजित कर उसमें सफल छात्राओ को मैत्री रस्तोगी व डॉ. राजीव कुमार द्वारा पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। जनजागरूकता कार्यक्रम में मोहम्मद अकबर प्रबन्धक व मदरसा महादुल बनात अल इस्लामी के स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।  



Post a Comment

Previous Post Next Post