शि.वा.ब्यूरो, आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल परिसर में एक विशेष क्रार्यक्रम ‘‘चूज ए कैरियर एज ए चार्टेड अकाउंटेंट‘‘ का आयोजन कक्षा दस से बारह के छात्र-छात्राओं को कैरियर के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को भविष्य में सी.ए. कैरियर के विभिन्न आयामों से परिचित कराना था।
इस एक घंटे के विशेष क्रार्यक्रम में भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान से सीए नवनी भारतीय एवं सीए भारत शर्मा ने पावर पॉइंट प्रस्तुति एवं प्रश्नोत्तर के माध्यम से छात्रों को सीए कार्यक्रम के संशोधित पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने बताया कि 2021 से सीए को स्नातकोत्तर के समानांतर माना जाएगा। साधारण छात्र भी सीए हो सकते हैं। सीए कोर्स की नीरसता को कम करने के लिए आगरा शाखा विविध पाठ्यक्रम सहगामी एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन कर रहा है।
कार्यक्रम में निदेशक डाॅ.सुशील गुप्ता,श्री श्याम बंसल ,प्राचार्य जगदीश सिंह धामी एवं मुख्य समंवयक संजय शर्मा उपस्थित थे। पर्यावरण संरक्षण के अपने संकल्प पर सतत् प्रयत्नरत प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की परंपरा का निर्वहन करते हुए निदेशक श्री श्याम बंसल ने अतिथि वक्ताओं को नवांकुर भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का संचालन कक्षा बारह के छात्र कुशाग्र एवं रौनक यादव ने किया। समंवयिका शालिनी देव एवं विद्यालय के छात्र प्रमुख विष्णु ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


