आगरा में दूसरी बार बोगनविलिया की विशाल प्रदर्शनी कर्नल कन्ट्री ग्रीन्स में शुरू

शि.वा.ब्यूरो, आगरा। प्रदूषण एवं धूल को कम करने तथा सौन्दर्य को बढ़ाने हेतु आगरा हॉर्टिकल्चर कल्ब द्वारा आगरा में दूसरी बार बोगनविलिया की विशाल प्रदर्शनी का आयोजन कर्नल कन्ट्री ग्रीन्स में शुरू किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि आकांक्षा महिला परामर्शदात्री समिति की अध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता, विन्दु नंदा, लवली कथुरिया व डॉ. सुशील गुप्ता आदि ने संयुक्त रूप से किया l

प्रदर्शनी के सूत्रधार डॉ मुकूल पांडया ने अपने निजी बगीचे से 200 से ज्यादा अधिक प्रकार के Varigated/Mixed and Multicolour के बोगन विलिया का प्रदर्शन भी किया। इसी के साथ कई प्रकार की गुलदावदी का भी प्रदर्शन किया गया। डॉ. सुशील गुप्ता ने बोगनविलिया के पूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला कि किस तरह यह पौधा लगभग 300 वर्ष पूर्व ब्राजील से भारत लाया गया और यहाँ कैसे इस पौधे पर विकास करते हुये इसके कई अनुरूप एवं प्रजातियां विकसित की गई। उन्होने कहा यह पौधा आगरा की जलवायु के अनुरूप है एवं यहां इसकी उपस्थिति से जलवायु में प्रदुषण एवं धूल रोकने में तथा सौन्दर्गीकरण में मदद मिलेगी। 
डॉ. मुकुल पांड्या ने गुलदावदी के विषय में भी विस्तरित चर्चा करते हुए इसके फूल से अर्जित विभिन्न लाभों का वर्णन करते हुए कहा कि अब तो इस के अर्क की ग्रीन टी तक उपलब्ध है। लवली कथुरिया ने बोगनविलिया के औषधिक पहलू पर प्रकाश डालते हुये कहा कि इसकी पत्तियों के अर्क से गर्भनिरोधक एवं मधुमेय रोधक दवाईया बनायी जाती रही हैं। 
डॉ. सुशील चन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एसोसियेशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूलस ऑफ आगरा ने बोगनविलिया को आगरा की जलवायु हेतु अत्यधिक अनुरूप बताया और यह प्रस्ताव दिया कि स्कूली छात्रों द्वारा एवं आगरा हॉर्टिकलर कल्ब द्वारा वृहद वृक्षारोपण किया जाये क्योंकि इसको बहुत कम देखभाल एवं पानी की आवश्यकता होती है तथा पशु भी इसे नुकसान नहीं पहुचाते हैं। 
डॉ रंजना बंसल एवं कल्ब की अध्यक्षा लवली कथुरिया ने इसका समर्थन किया एवं अपने व्यक्तिगत योगदान करने का संकल्प व्यक्त किया।  डेजी गुजराल एवं  रेनुका भगत ने कुछ दुलर्भ किस्म की बोगनविलिया की प्रजातिया जैसे जुलु क्वीन, स्वीट हार्ट, सुन्दर नारंगी, बी जकारियाना, बी. ग्लाबरा जैसे मजबूत बोगनविलिया प्रजातियों को आगरा शहर में लगाने का प्रस्ताव दिया। 
डॉ. मुकुल पंड्या द्वारा सजाई गई प्रदर्शनी का आगरा के कई गणमान्य नागरिकों ने अवलोकन किया एवं सराहना की। यह प्रदर्शनी अगले दो दिनों तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक शहर वासियों एवं स्कूली बच्चों के लिए खुली रहेगी ताकि सब का ज्ञानवर्धन हो सके।इस प्रदर्शनी में कई प्रतिभागीयों ने अपने बहुत पुराने एवं सुन्दर बोगनविलिया एवं कलैबोगनविलिया कलैक्शन का डिस्पले किया। निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. प्रीति गुप्ता,  मीतू सिंह एवं आरुषि मिश्रा ने निर्णायक की भूमिका निभाईl बोगनविलिया में  रेनु भगत एवं कंचन आहूजा को प्रथम  डेजी गुजराल  एवं  सबिता जैन को  द्वितीय मोनिका अगरवाल एवं विभा गुप्ता को तृतीय पुरूस्कार दिया l
गुलदावदी पुरूस्कार वीना सचदेवा एवं रेनु भगत को प्रथम  डेजी गुजराल एवं विभा गुप्ता को द्वितीय कंचन आहूजा एवं  मोनिका अगरवाल को  तृतीय पुरूस्कार दिया l आगरा के कई गणमान्य नागरिको ने इस प्रदर्शनी में हिस्सा लिया एवं प्रदर्शनी का आन्नद उठाया। इन गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति उल्लेखनीय है रश्मि मित्तल,  निक्की चोपड़ा, डी पी सिंह , प्रगति गुप्ता, सुनीता गुप्ता, अपूर्व त्यागी,  दीपिका त्यागी, रुबीना खानम आदि। धन्यवाद प्रस्ताव लवली कथुरिया ने दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post