आरके पब्लिक स्कूल में तुलसी दिवस व क्रिसमस का पर्व धूम-धाम से मनाया

गौरव सिंघल, देवबंद। आरके पब्लिक स्कूल में तुलसी दिवस व क्रिसमस का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने तुलसी के पौधे का वृक्षारोपण भी किया। 

 दौरान बताया गया कि तुलसी दिवस का आरम्भ सन 2014 से किया जा रहा है। तुलसी दिवस के अवसर पर हम सभी को इस पौधे की पूजा करनी चाहिए। पूजा करने से हमारे आसपास का वातावरण शांत रहता है व हमें कष्टों का सामना नहीं करना पड़ता है। तुलसी को ही हम लक्ष्मी भी कहते हैं। 

क्रिसमस के बारे में बताया गया कि इस दिवस को बड़े दिन के रूप में मनाया जाता है। बताया गया कि ईसा मसीह अपने आपको ईश्वर का पुत्र मानते हैं। गुड फ्राइडे के दिन इनको सूली पर लटकाया गया था। जिस जगह पर इनको सूली पर चढ़ाया गया वह जगह गोलगोथा नाम से जानी जाती है। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक राजेश चौहान, डॉ. कुलदीप राणा और प्रधानाचार्य रेनू शर्मा ने बच्चों को उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

Post a Comment

Previous Post Next Post