उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने प्रशासन का सहयोग किया

गौरव सिंघल, देवबंद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नगर के सुभाष चौक पर कैमरे लगवाकर प्रशासन को सहयोग प्रदान किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष  दीपक राज सिंघल ने प्रशासन की इस पहल के लिए उन्हें साधुवाद देते हुए कहा कि व्यापार मंडल हर संभव सहयोग प्रशासन को करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन भी इसी प्रकार व्यापार मंडल को व्यापारी हित के लिए सहयोग प्रदान करता रहे। 

बता दे कि पुलिस-प्रशासन  नगर की कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए नगर के मुख्य चौराहों एवं बाजार में नगर के राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाने का काम कर रहा है। इसी के मद्देनजर आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से सुभाष चौक पर कैमरे लगवाकर प्रशासन को सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर देवबंद की रेलवे रोड पुलिस चौकी के प्रभारी विपिन त्यागी का सहयोग के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने धन्यवाद किया। रेलवे रोड पुलिस चौकी प्रभारी विपिन त्यागी ने भी सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। 
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा की नगर की सुरक्षा व्यवस्था के तकनीकी पहलू को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के इस प्रयास में व्यापार मंडल ने पूर्ण सहयोग किया है एवं प्रशासन नगर के हित में व व्यापारियों के हित में जो भी कार्य करेगा उसके लिए व्यापार मंडल हमेशा सदैव आगे रहकर कार्य करेगा। उन्होंने प्रशासन से भी व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की अपील की। युवा इकाई के अध्यक्ष अर्जुन सिंघल, जिला उपाध्यक्ष विजय गिरधर ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। इस अवसर पर नगर प्रभारी राजन छाबड़ा, कानूनी सलाहकार विपिन त्यागी एडवोकेट, व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष चौधरी सतवीर सिंह, महामंत्री वरयाम खान, संजय सलूजा, कुलदीप चौहान, युवा इकाई के महामंत्री विकास पुंडीर आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post