सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद के बेहट थाना क्षेत्र के गंदेवड़-चिलकाना मार्ग पर गांव सलेमपुर के पास स्थित पैट्रोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में एक तेंदुए की चहल-कदमी करते हुए फोटो कैद हो गई। पैट्रोल पंप के प्रबंधक अमित पाल ने आज बताया कि देर रात तेंदुआ दीवार फांदकर पेट्रोल पंप पर आ गया और दीवार का जीना फांदकर जंगल की ओर भाग गया। घटना में ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। 

कुछ किसानों ने बताया कि गांव हथौली में एक किसान का खेत में शव मिला है जिसके शरीर पर जंगली जानवर के निशान पाए गए हैं। तेंदुए के डर से किसान और ग्रामीण मजदूर डर के मारे खेतों पर काम के लिए भी नहीं गए। लोगों ने जिला वनाधिकारी कन्हैया पटेल से गुलदार को तत्काल पकड़ने की मांग की है। अहतियात के तौर पर ग्रामीण तेंदुए के डर से अपने परिवार और जानवारों की सुरक्षा के लिए पहरा भी दे रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post