गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिला खाद्य एंव वितरण विभाग को इस बार सहारनपुर जिले में 13300 मीट्रिक धान खरीद का लक्ष्य मिला है। डीएफएमओ संजीव राय ने आज बताया कि एक अक्टूबर से धान की सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हुई थी। ढाई महीने के बाद 21 यानी 2830 मीट्रिक टन धान की खरीदा जा सका है। धान की सरकारी खरीद 31 जनवरी तक होनी हैं।
बता दें कि पिछले वर्ष जिले को 12200 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला था। सहारनपुर जिले में 24 क्रय केंद्र हैं। 1793 किसानों ने धान बेचने का रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन अभी तक 632 किसानों ने ही अपना धान सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचा है। विभागीय अधिकारी धान बेचने को लेकर किसानों की बेरूखी से बेहद चिंतित हैं।
