विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को ऑर्गेनिक फार्मिंग के विषय में बताया

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय में आज छात्राओं को ऑर्गेनिक फार्मिंग के विषय में बताया गया। नोनी खेड़ा में स्थित चैधरी कृपाल सिंह प्राकृतिक कृषि संस्थान ने छात्राओं को ले जाकर किट्टी संस्थान के अधिकारी जितेंद्र आर्य के द्वारा छात्राओं को खेती के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। 

कृषि संस्थान के अधिकारी जितेंद्र आर्य ने छात्राओं को खेती के विषय में अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए उन्हें उपजाऊ के विषय में बताया। उन्होंने छात्राओं को नस्ल की पहचान भी कराई। इस अवसर पर विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ कविता वर्मा सहित संध्या, आशा सिवाच और संदीप आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post