शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष चवन प्रकाश के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला कारागार में पाकशाला, अस्पताल, पुरूष बैरक तथा अल्प व्यस्क बैरक, का निरीक्षण किया गया।
अपर जिला एवम् सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार द्वारा बंदियों को संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि बंदी अपने अधिकारो के प्रति जागरूक हो। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा महिला कैदियों से उनकी समस्याए सुनी गयी। उन्होंने कहा कि कोई भी कानूनी समस्या होने पर अधीक्षक जिला कारागार के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को आवेदन पत्र दिया जा सकता है।बंदियों को संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी
byHavlesh Kumar Patel
-
0

