शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन अमर सिंह कॉलेज, लखोटी में किया गया जिसमें श्रीराम कॉलेज के बीपीईएस पाठयक्रम तृतीय वर्ष के छात्र मौहम्मद आसिम ने 75 किग्रा भार वर्ग में अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करते हुये प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर पदक पर कब्जा किया। इसके साथ ही बीपीईएस पाठयक्रम के तृतीय वर्ष के छात्र मौ0 आमिर चौधरी ने 60-65 किग्रा भार वर्ग में बेस्ट फिजीक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि चौ0चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता अमर सिंह कॉलेज लखोटी में खेली गई तथा बेस्ट फिजीक प्रतियोगिता एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद में खेली गई। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें श्रीराम कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करते हुये कराटे प्रतियोगिता के 75 भार वर्ग में सिल्वर तथा बेस्ट फिजीक प्रतियोगिता में 60-75 भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किये।महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्च डॉ0 प्रेरणा मित्तल, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, प्रशान्त तथा तरूण आदि ने विजयी विद्यार्थियों को अंतरमहाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता तथा बेस्ट फिजिक प्रतियोगिता में पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थी सफलताओं के नित नये आयामों पर पहुॅच रहे है। चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिता में खिलाडियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सुर्खिया बटोरी है।


