गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, चरस और एक स्कूटी बरामद

गौरव सिंघल, सहारनपुर। गोकशी के एक वांछित चल रहे आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मिर्जापुर थाना प्रभारी निरीक्षक पीयूष दीक्षित के नेतृत्व में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बादशाहीबाग चौकी इंचार्ज असगर अली ने अपनी पुलिस टीम के साथ गोकशी के वांछित आरोपी मुसारिक पुत्र इसराफ निवासी ग्राम रजापुर नौगांवा को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। पकड़े गए आरोपी से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ चरस और एक अदद स्कूटी भी बरामद हुई है।थाना प्रभारी निरीक्षक पीयूष दीक्षित ने बताया कि आरोपी पिछले काफी दिनों से फरार चल रहा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post