बसपा ने इमरान मसूद की पत्नी को महापालिका चुनाव में मेयर पद का उम्मीदवार बनाया

गौरव सिंघल, सहारनपुर। बसपा ने इमरान मसूद की पत्नी को महापालिका चुनाव के लिए मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। मंगलवार को नगर निकाय चुनाव की घोषणा होने से पूर्व ही बहुजन समाज पार्टी ने महानगर में मेयर पद के अपने प्रत्याशी की घोषणा करने के साथ ही पार्टी में टिकट के लिये चल रही तमाम उठापटक पर विराम लगा दिया है। मंगलवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचे बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी द्वारा पश्चिम उत्तर प्रदेश के संयोजक काजी इमरान मसूद की पत्नी सायमा मसूद को महानगर से मेयर प्रत्याशी घोषित किया है।

महानगर के अंबाला रोड स्थित होटल राज महल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने बसपा सुप्रीमो के आदेशों से सभी को अवगत कराते हुए सायमा मसूद को बसपा के सिंबल पर चुनाव लड़ाने का ऐलान किया है। इस दौरान उत्तराखंड प्रभारी नरेश गौतमपूर्व विधायक रविंद्र मोल्हूपूर्व ब्लाक प्रमुख इमरान मलिकपूर्व मंत्री काजी शायन मसूदबसपा कोऑर्डिनेटर सरफराज राईनमियां बबलू आदि बसपाई  मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post