शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता सम्पन्न

शि.वा.ब्यूरो, मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा आज शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो (पु०/म०) प्रतियोगिता  का समापन किया गया

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में एनसीपीई नोएडा की टीम ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।द्वितीय स्थान पर मेरठ कॉलेज मेरठ की टीम रही। महिला वर्ग में एनसीपीई नोएडा की टीम प्रथम एवं चौधरी चरण सिंह यूनिवेर्सिटी कैम्पस की टीम द्वितीय स्थान पर रही।     
प्रतियोगिता में महिलावर्ग में विभिन्न वेट कैटेगरी में विजेता प्रतियोगियों को कुल 7 स्वर्ण पदक 7 रजत पदक एवं 9 कांस्य पदक प्रदान किए गये। वर्णिका, अनीशा श्वेता नेहा माही रिया ईशा भोमिक ने स्वर्ण पदक, राधिका नेहा तनु राधिका भावना बाँधवी मनीषा ने रजत पदक, भारती दीक्षा पूजा काजल मानसी मनसरीन वंशिका ने कांस्य पदक प्राप्त किया ।
पुरुष वर्ग में अलग अलग वेट कैटेगरी में कुल 8 स्वर्ण 7 रजत 8 कांस्य पदक प्रदान किए गए। स्वर्ण पदक विजेता अनमोल सुहेल मोहित निखिल उज्ज्वल पवन सत्यम आदित्य,रजत पदक विजेता संदीप सूरज शिवा अंकित सूर्यांश अविनाश,कांस्य पदक विजेता शुभम सूरज अंकित अरुण मुनिदेव शिवम सिद्धार्थ विशाल रहे।
प्रचार्या प्रोफ़ेसर डॉक्टर अंजू सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए मेडल प्रदान किए और उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ प्रदान की।
अंत में प्रतियोगिता की आयोजन सचिव डॉक्टर भारती शर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रतियोगिता का औपचारिक समापन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर पूनम भंडारी एवं डॉक्टर जितेंद्र बालियान द्वारा किया गया । कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्रीडा समिति डॉ मोनिका चौधरी, डॉक्टर स्वर्ण लता कदम, डॉ भारती शर्मा ,डॉक्टर राधारानी, डॉक्टर राजीव कुमार, डॉ आवेश कुमार, डॉक्टर शरद पवार, डॉ अरविंद कुमार, डॉक्टर अमर ज्योति, डॉक्टर ऋचा राणा, श्री केपी सिंह एवं महाविद्यालय परिवार का सक्रिय सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post