शि.वा.ब्यूरो, मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता निर्धारण प्रकोष्ठ और भौतिक विज्ञान विभाग के तत्वावधान में 'राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस' के उपलक्ष्य में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. नाजिया, बीएससी-तृतीय वर्ष, कु. काजोल एमएससी-द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान कु. तृप्ति सैनी, बीएससी-तृतीय वर्ष तथा सांत्वना स्थान कु. सिंपल बीएससी-तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा. दीपा गुप्ता, डॉ राजीव कुमार और डा. डेज़ी वर्मा शामिल रहे।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो (डॉ) अंजू सिंह ने विजयी छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं और ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संयोजन आईक्यूएसी-समन्वयक प्रो. लता कुमार, (समाजशास्त्र विभाग) तथा डा. ज्योति चौधरी, भौतिक विज्ञान विभाग एवं सह -समन्वयक आईक्यूएसी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 14 दिसंबर को ऊर्जा संरक्षण दिवस पर किया गया था जिसका विषय था ‘वर्तमान समय में ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता और महत्व’। महाविद्यालय की 25 छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की और विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

