छात्रों को गोली मारने वाले दो सहयोगियों समेत गिरफ्तार

गौरव सिंघल, देवबंद। पिछले तीन दिन पूर्व देवबंद  कोतवाली क्षेत्र के भायला गांव में स्थित इंटर कॉलेज के छात्रों को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपियों और उनके दो सहयोगी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए है। 

एसपी सिटी अभिषेक मांगलिक ने कोतवाली में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले तीन दिन पूर्व भायला इण्टर कालेज के पास नहर की पटरी पर छात्रों पर फायरिंग करने वाले वांछित अभियुक्तों और उनको शरण देने वाले आरोपियों को देवबंद पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी अभिषेक मांगलिक ने बताया कि बीती 17 दिसंबर को भायला इंटर कॉलेज के दो छात्रों को दो युवकों ने रंजिश के चलते गोली मारकर घायल कर दिया था, इस मामले में पीड़ितों के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था, इस मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।एसपी सिटी मांगलिक ने कोतवाली में घटना का अनावरण करते हुए बताया कि पुलिस ने उक्त मामले के आरोपी शिवम उर्फ विशु पुत्र जगमोहन त्यागी निवासी ग्राम चोखड़ा थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर और अचिन उर्फ रविकान्त उर्फ रवि त्यागी पुत्र रजनीश निवासी खेडा अस्सा थाना देवबन्द को भायला फाटक से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को शरण देने वाले कन्हैया पुत्र जंगू जडौदा पांडा और अभिषेक पुत्र सन्दीप जडौदा पांडा थाना बडगाँव को उनके मकानों से गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी अभिषेक मांगलिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करके उन्हें जेल भेजा जा रहा है। इस दौरान ह्रदय नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक, अजय कुमार, ब्रजपाल सिंह, रजत और कपिल कुमार आदि मौजूद रहे। बता दे कि इस मामले में सहारनपुर जनपद के एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित करके आरोपियों की गिरफ्तार के कड़े निर्देश पुलिस को दिए हुए थे। जिसके बाद पुलिस टीमों ने आज घटनाक्रम में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post