कार्विंग उद्योग की सहायता को होगी वुड कार्विंग बैंक की स्थापना

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिले में आकर्षक नक्काशी के लकड़ी के फर्नीचर और अन्य कलात्मक उद्योग को सहायता देने के लिए वुड कलस्टर बनाया जा रहा है। नए साल में सहारनपुर में वुड कार्विंग का उद्योग और कारोबार दोनों नई ऊंचाइयों पर पहुंच जाएंगे। करीब 100 एकड़ भूमि में नया औद्योगिक क्षेत्र भी विकसित किया जाएगा। सहारनपुर महानगर में दिल्ली रोड़ स्थित औद्योगिक क्षेत्र में 110 इकाइयां देवबंद औद्योगिक क्षेत्र में 80 इकाइयां और पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में 71 इकाइयां वर्तमान में स्थित हैं। निजी क्षेत्र में कामधेनु काम्प्लेक्स में 70, जनता रोड़ पर 90 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। अंबाला रोड़ पर 60 और देहरादून रोड़ पर 100 के करीब औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं।

जिले के प्रमुख उद्यमियों प्रमुख वुड कार्विंग एक्सपोटर मोहम्मद असलम सैफी, आईआईए के चेयरमैन प्रमोद सड़ाना, रविंद्र मिगलानी, रामजी सुनेजा और अमित चौधरी ने आज कहा कि लंबे समय से उद्यमी वुड कलस्टर की मांग कर रहे थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ओर ध्यान दिया है। इसके बनने से निर्यातकों को एक ही स्थान पर सभी उत्पाद प्राप्त हो सकेंगे। इसके अलावा रोजगार भी बड़े पैमाने पर विकसित होगा। सहारनपुर के उद्यमियों ने उनकी मांगों पर ध्यान देने के लिए राज्य सरकार का आभार जताया है। जाहिर है नया साल यहां के विश्व प्रसिद्ध वुड कार्विंग उद्योग में नई जान फूंकने का काम करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post