त्रिवेणी शुगर यूनिट के हेड पुष्कर मिश्र द्वारा ग्रामीणों के लिए मोबाइल्स चिकित्सा शुरू

गौरव सिंघल, देवबंद। क्षेत्र के ऐसे गांव में जहां चिकित्सा सुविधाएं नहीं हैं वहां के ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा का लाभ देने के लिए मोबाइल्स चिकित्सा वाहन एंबुलेंस चलाई गई है। देवबंद क्षेत्र के चिकित्सा सुविधा से वंचित गांवों में इलाज के लिए लोगों को दूर-दूर तक जाना पड़ता है या फिर झोला छाप डाक्टरों या फिर मेडिकल स्टोर से दवा लेने को मजबूर होना पड़ता है। ग्रामीण स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के लिए यह सुविधा त्रिवेणी शुगर ग्रुप की देवबंद इकाई द्वारा शुरू की गई है। 

एंबुलेंस का शुभारंभ आज त्रिवेणी शुगर यूनिट देवबंद के यूनिट हेड पुष्कर मिश्र द्वारा किया गया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की जिन गांवों में सुविधा नहीं है वहां के ग्रामीणों खासकर किसानों के लिए मोबाइल्स चिकित्सा सेवा शुरू की गई है। डाक्टरों की देखरेख में रोगियों की जांच और निःशुल्क दवा वितरण किया जाएगा। मोबाइल्स एंबुलेंस में डा. सुजेंद्र फोगाट, डा. मनोज कुमार, फार्मासिस्ट अंकित कुमार अपनी सेवाए देंगे। महाप्रबंधक वित्त दिनेश गर्ग, महाप्रबंधक उत्पादन आरके मित्तल, महाप्रबंधक गन्ना राजकुमार टाया, अपर महाप्रबंधक डीएसवीएस रेड्डी, उप महाप्रबंधक कार्मिक श्रीकांत पांडे, गिरिश कोहली, राजीव त्यागी, धीरज बालियान, वैभव वर्मा, वरूण चौधरी, सुभाष वर्मा, वीरेंद्र कुमार आदि इस मौके पर मौजूद रहे। किसान संगठनों ने इसके लिए देवबंद चीनी मिल और प्रबंधकों का आभार जताया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post