जिला औषधि निरीक्षक लव कुश प्रसाद ने कार्यभार संभाला

गौरव सिंघल, सहारनपुर। नवनियुक्त जिला औषधि निरीक्षक लव कुश प्रसाद ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान लव कुश प्रसाद ने कहा कि जनपद के दवा व्यापारियों की समस्या का समाधान कराना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। 

उन्होंने कहा कि दवा व्यापारी किसी भी समस्या को लेकर उनसे मिले और उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि दवा व्यापारी भी बिल पर दवाई खरीदें और बेचे, नशे की दवाइयों बिल पर ही बेचे, बिना बिल के नशे की दवाईयों की बिक्री न करें, ड्रग एक्ट के नियमों का पालन करें। बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोरों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post