भाकियू वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा

गौरव सिंघल, सहारनपुर। किसानों की विभिन्न  समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के द्वारा नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। 

इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक कृषि प्रधान प्रदेश है। प्रदेश के अन्नदाता किसानों की समस्या हल होने तक भारतीय किसान यूनियन वर्मा का संघर्ष जारी रहेगा। भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है। अन्नदाता किसानों की उन्नति के बिना प्रदेश और देश की उन्नति संभव नहीं है। भगत सिंह वर्मा और अन्य किसानों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने, किसानों के सभी कर्ज समाप्त कराने, मनरेगा योजना को खेती से जोड़ने, किसानों को कृषि कार्य हेतु नि:शुल्क बिजली दिलाने, गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंतल कराने, चीनी मिलों से पिछले वर्ष का व इस वर्ष का गन्ना भुगतान तत्काल दिलाने, चीनी मिलों में घटतौली को रोकने, चीनी मिलों में ढुलाई किराया समाप्त कराने, हाईवे व सड़कों से टोल टैक्स समाप्त कराने, जनता को 300 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली दिलाने की मांग की गई। 

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि जब तक गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंतल प्रदेश सरकार नहीं करेगी तब तक प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और गन्ना किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। 

प्रदर्शन करने वालो में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल, प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक, जिलाध्यक्ष सुशील गुर्जर धारकी, महानगर अध्यक्ष जहीर तुर्की, उपाध्यक्ष मोहम्मद कलीम, परवीन चौधरी, बंदूक खेड़ी, राशिद मलिक,  साजिद  दिलशाद मलिक, मोहम्मद गयूर, पहल सिंह सैनी  सुरेंद्र यादव, हरिफल यादव, रामफल यादव, दीपक यादव, रामकिशोर सैनी, गोपाल सैनी, करम सिंह सैनी, बबलू सैनी, सुखपाल सैनी, राजेंद्र सैनी, जिला मंत्री महबूब हसन, मोहम्मद राशिद, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एडवोकेट, मोहम्मद वली उल्ला, जोगिंदर सिंह, चौधरी कालू सिंह, रविंद्र चौधरी,  हरपाल सिंह, अमित चौधरी, नरेश कुमार एडवोकेट, अजीत सिंह प्रधान, महिपाल प्रधान, नीरज सैनी प्रधान आदि शामिल रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post