शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा 10-11 दिसम्बर को प्रथम अन्तरमहाविद्यालय वाॅलीबाॅल (पुरूष) प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय कन्या महाविद्यालय बेहट में किया गया था, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों की लगभग 10 टीमों ने प्रतिभाग किया था। अन्तरमहाविद्यालय वाॅलीबाॅल (पुरूष) प्रतियोगिता में एसडी काॅलेज ऑफ काॅमर्स की टीम ने सभी टीमों को पछाड़कर विजय पताका फहरायी।
शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष व स्पोर्टस ऑफिसर अंकित धामा ने बताया कि पिछले एक दशक से लगातार जीत हासिल करती आ रही एक ही महाविद्यालय की टीम के वर्चस्व को तोडते हुए यह जीत हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि फाईनल मैच में एसडी काॅलेज ऑफ काॅमर्स की टीम ने 25-13 व 25-20 से श्री राम काॅलेज की टीम को पछाड़कर जीत दर्ज करायी है।
महाविद्यालय की विजयी टीम में रमन राना (कप्तान) सहित निशांत, रोहित, हर्षित बालियान, आयुष, सागर, अनमोल, अक्षय, गगनतोमर, शुभम, मनप्रीत व प्रशान्त शामिल रहें। उन्होने बताया कि महाविद्यालय की टीम में से 6 छात्रों का चयन विश्वविद्यालय टीम के लिए भी किया गया हैं। प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने विजयी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डा0 रवि अग्रवाल, डा0 नवनीत वर्मा, डा0 जगमोहन सिंह, डा0 सौरभ जैन, डा0 मोनिका रूहेला, डा0 अतुल वर्मा, डा0 महेन्द्र, डा0 रविन्द्र, अमित कुमार, नीतु गुप्ता, सोहनलाल, अमन वर्मा, डा0 सुरेशचन्द शुक्ला, प्राची, नुपुर, एकता मित्तल, सपना, नीरज कुमार, मोनिका, पूजा मलिक, अपर्णा, शिवांगी, कमररजा, कृष्ण कुमार, संकेत जैन, शुभम, आशीष पाल, दीपक गुप्ता आदि ने छात्रो का उत्साहवर्धन किया।

