जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए समय सारणी जारी की

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि खतौली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का उप निर्वाचन-2022 हेतु निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण पर अनुदेशों का सार-संग्रह में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत विधानसभा उप निर्वाचन हेतु चुनाव में सम्मिलित प्रत्याशियों द्वारा परिणामों की घोषणा के उपरान्त लेखों को दाखिल करने हेतु परिणाम घोषणा के 23 वें दिन 31 दिसम्बर को  लेखा प्रशिक्षण बैठक, परिणाम घोषणा के 26 वें दिन 3 जनवरी 2023 को लेखा समाधान बैठक, परिणाम घोषणा के 30 वें दिन तक 07 जनवरी 2023 को प्रत्याशियों द्वारा लेखा दाखिल किया जाना, परिणाम घोषणा के 37 वें दिन 14 जनवरी 2023 को प्रत्याशी वार रिपोर्ट तैयार किया जाना व परिणाम घोषणा के 38 वें दिन 15 जनवरी 2023 को सीईओ वैबसाईट पर लेखा अपलोड करने के लिए समय सारणी जारी की है

Post a Comment

Previous Post Next Post