शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला क्रीडाधिकारी ने बताया कि सामान्य खिलाड़ियों की भॉति शासन की गाइडलाईन के अनुसार दिव्यांगजन खिलाडियों के लिए लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार हेतु वर्ष 2020-21 व 2021-22 के लिए (सामान्य वर्ग तथा वेटर्न वर्ग) खिलाडियों से पात्रता रखने वाले पुरूष-महिला खिलाड़ियों से 20 दिसम्बर 2022 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये है।
जिला क्रीडाधिकारी ने बताया कि आवेदन के लिए खिलाड़ी को उ0प्र0 का वास्तविक मूल निवासी होना चाहिए और खिलाड़ी कम से कम 03 बार प्रदेशीय सीनियर टीम का सदस्य रहा हो और राष्ट्रीय खेल-राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग लिया हो और साथ ही उस वर्ष में जिसके लिए पुरस्कृत किये जाने की सिफारिश की जाती है, उस वर्ष मे उसके द्वारा पदक अर्जित किया गया हो। उन्होंने कहा कि यदि कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियशिप में प्रतिभाग किया हो तथा वह शासनादेश में उल्लिखित अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं यथा- ओलम्पिक गेम्स,विश्व चैम्पियनशिप-विश्वकप ( 04 वर्ष के अन्तराल पर आयोजित होने वाले) एशियन गेम्स, कामनवेल्थ गेम्स, एशियन चैम्पियनशिप एवं कॉमनवेल्थ चैम्पियनशिप (04 वर्ष में एक बार आयोजित होने वाली),सेफ गेम्स में प्रतिभाग करता है, तो उसे भी पात्र माना जायेगा।उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को अपने आवेदन के साथ शपथ-पत्र (डोप टेस्ट) देना होगा कि वह कभी किसी प्रतियोगिता-चैम्पियनशिप व खेल आयोजन में मादक पदार्थो के सेवन में भागीदार नहीं रहा है और न ही इस प्रकरण में उसे दोषी पाया गया है। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता यह भी शपथ पत्र प्रस्तुत करेगा कि वह न्यायालय द्वारा किसी वाद में, यौन उत्पीड़न से सम्बन्धित किसी भी आरोप में दोषी नही पाया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त पात्रता रखने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा पुरूष खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार एवं महिला खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार में सम्मानित 31 खेलों (तैराकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिन्टन, बास्केटबाल,बॉक्सिंग,कैनोइंग एण्ड केयाकिंग, साइकिलिंग, घुडसवारी, तलवारबाजी, फुटबाल, जिम्नास्टिक, हैण्डबाल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, रोइंग, शूटिंग, टेबिल-टेनिस, वालीबाल, भारोत्तोलन, वेस्टफिजिक, कुश्ती, ताईक्वान्डों, याचिंग, गोल्फ, क्रिकेट, साफट, टेनिस,कराटे व वुशू) में पुरूष-महिला खिलाड़ी को लक्ष्मण रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित करेगी जिनके द्वारा सम्बन्धित खेल में महत्वपूर्ण उपलब्धियॉ प्राप्त करते हुए प्रदेश व देश का गौरव बढ़ाया गया हो। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को एक ही बार पुरस्कृत किया जायेगा।
जिला क्रीडाधिकारी ने बताया कि पुरस्कार मारणेपरान्त भी दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सरकार किसी भी व्यक्ति का नाम पुरस्कृत खिलाड़ी की सूची से निरस्त कर सकती है और उस दिशा में ऐसे व्यक्ति से उसको दी गयी प्रतिमा तथा वर्तिलेख को वापिस करने की अपेक्षा की जायेगी। इस प्रकार की निरस्तता अन्तिम होगी और उसके विरूद्व कोई अपील नहीं की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि किसी सिफारिश के सम्बन्ध में किसी भी रूप में कन्वेसिंग (उपार्थना) करने से उस प्रविष्टि को अनर्ह ठहराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप/राष्ट्रीय गेम्स में मात्र प्रतिभाग करने वाले खिलाडियो को पुरस्कार हेतु मात्र नही माना जायेगा।
उन्होंने बताया कि लक्ष्मण-रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के वेटरन वर्ग के आवेदनकर्ताओं हेतु निर्धारित आयु सीमा 40 वर्ष है। उन्होंने बताया कि वेटरन वर्ग में जिस वर्ष के लिए आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष 01 अप्रैल को खिलाडी की आयु 40 वर्ष या उससे अधिक होने पर पात्रता मान्य होगी। उन्होंने बताया कि अन्य नियम, शर्ते तथा अधिक जानकारी हेतु हरफूल सिंह,उपक्रीडाधिकारी के मोबाईल नम्बर 7652048428 पर एवं कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क स्थापित कर सकते है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी के अनुपालन में वर्ष 2022-23 में पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर 18 से 20 दिसम्बर 2022 तक अलीगढ में प्रदेश स्तरीय सीनियर वर्ग महिला-पुरूष टेबुल-टेनिस प्रतियोगिताओ का आयोजन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला खेल कार्यालयद्वारा 13 दिसम्बर की अपराहन 2ः00 बजे स्थानीय स्पोर्टस स्टेडियम में जिला स्तर पर ट्रायल कराया जायेगा।