जिलाधिकारी ने फीता काटकर जनपद में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ किया

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में हेल्थ एटीएम मशीन का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं की भी हेल्थ एटीएम मशीन के द्वारा रक्त जांच कराई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में जिला चिकित्सालय परिसर स्थित ब्लड बैंक में हेल्थ एटीएम मशीन लगाई गई है, जिसमें 30 से अधिक जांचें निशुल्क कराई जा सकती हैं। जिनमें से मुख्य जांच हिमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एचबीएएलसी, कोलस्ट्रोल , लिपिड प्रोफाइल आदि है।  इसके अलावा इस मशीन के द्वारा वजन ,लंबाई  ब्लड प्रेशर तथा बीएमआई की भी जांच की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस मशीन पर कोई भी व्यक्ति निशुल्क अपनी जांच करा सकता है। 
उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से इस मशीन के उपयोग इमरजेंसी के समय तथा उस समय जब ब्लड सैंपल देने का समय अवधि पूर्ण हो गई हो तो ऐसे में यह मशीन अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी उन्होंने बताया कि इस मशीन पर तुरंत ही रिपोर्ट मिल जाती है इसके अलावा व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर भी जांच रिपोर्ट आ जाती है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 राकेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 शरण सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अरविंद पवार, वरिष्ठ परामर्शदाता डा0 योगेंद्र तिरखा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डा0 गीतांजलि वर्मा , डा0 शमशेर आलम, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा ,चीफ फार्मेसिस्ट अनिल कुमार, लेखाकार देवेंद्र शर्मा, लैब टेक्नीशियन कामेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post