गौरव सिंघल, सहारनपुर। थाना मिर्जापुर प्रभारी पीयूष दीक्षित के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम के सब इंस्पेक्टर असगर अली ने मय हमराही फोर्स के साथ गौकशी के एक वांछित अपराधी अहसान पुत्र फैय्याज निवासी ग्राम रजापुर नौगांवा को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हांसिल की है।
थाना गागलहेडी प्रभारी सुनील नेगी के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने भी एक वांछित अपराधी जहूर पुत्र अली मोजू को गिरफ्तार किया है। दोनो मामलो के अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

