मदन भैया का प्रचार करने पर पशुपालन विभाग के अपर निदेशक को हटाया

 

गौरव सिंघल, सहारनपुर। मंडल के पशु पालन विभाग के अपर निदेशक डाक्टर आनंद कुमार के लिए खतौली उप चुनाव में रालोद उम्मीदवार मदन भैया के चुनाव प्रचार में भागेदारी करना मुसीबत का बायस बन गया। रालोद नेता प्रशांत चौधरी के साथ उनका फोटो वायरल होने के मामले को शासन ने अनुशासन का उल्लंघन मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रशासनिक आधार से पद से हटाते हुए लखनऊ पशु निदेशालय से संबंद्ध कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक जिला बागपत निवासी डाक्टर आनंद कुमार पर यह आरोप लगे है कि उन्होंने सरकारी सेवा शर्तों का उल्लंघन करते हुए खतौली उप चुनाव में भाग लिया था और उनके पक्ष में प्रचार करते दिखे थे। डाक्टर आनंद कुमार अगले माह ही सेवानिवृत्त होने वाले है। उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग के निदेशक प्रशासन एवं विकास डाक्टर इंद्रमणि ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए डाक्टर आनंद कुमार का अतिरिक्त पदभार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर राजीव कुमार सक्सेना को दे दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post